सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली व सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जनसाधारण को अवगत करवाया

फरीदाबाद : राजकीय महाविद्यालय मोहना में प्राचार्य शैलेश्वर कौशिक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली जिसमें कैडेट्स ने स्लोगन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जनसाधारण को अवगत करवाया ताकि भविष्य में सभी यातायात के नियमों का पालन कर सकें!

इस मौके पर प्रोफेसर रविंद्र सिंह, प्रोफेसर अमोल सिंह, प्रोफेसर पूजा शर्मा, डॉक्टर सुनीता देवी, प्रोफेसर शालिनी तोमर, प्रोफेसर भावना अरोड़ा, प्रोफेसर चिराग मित्तल और रजनीश प्राध्यापक मौजूद थे! इस समारोह की अध्यक्षता सरदार देवेंद्र सिंह (सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार और मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रोड सेफ्टी कमिटी) ने की! इस समारोह का संचालन डॉ सुनीता देवी (एनसीसी सीटीओ) और प्रोफ़ेसर पूजा शर्मा (रोड सेफ्टी इंचार्ज) ने किया! इस समारोह में बच्चों में उत्साह देखने को मिला तथा समारोह मे महाविद्यालय के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया!



