हरियाणा के जींद में कुछ युवकों ने गोलीबारी की

जींद, 29 मई : हरियाणा में जींद के लोन गांव में रात कुछ युवकों ने एक मकान के बाहर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी। गढी थाने के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने के बाद कार सवार युवक फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि लोन गांव निवासी नफेसिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका गांव के ही मनजीत नामक एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार नफेसिंह ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शनिवार की देर रात कार सवार लोग उसके मकान के बाहर आए और गोलीबारी करने लगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!