धीमी गति से हो रहे सड़क निर्माण को लेकर भारत कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

फरीदाबाद : पिछले छह माह से बन रही सड़क के कारण हो रही परेशानी से भारत कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कालोनी के लोग महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और वहां से डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार भारत कालोनी में पिछले छह माह से सड़क निर्माण हो रहा है जिससे कालोनी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले से ही आरसीसी से बनी थी जो बिल्कुल ठीक थी जिसे पुनर्निमाण के लिए जेसीबी और हैमर से तोड़ा गया। सड़क को तोड़ते समया सुपरवाइजर ने कहा था कि दो-तीन महीने में सड़क को बना दिया जाएगा लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी सड़क पूरी होती दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। बरसात के दिनों में कालोनी के लोगों को जलभराव और कीचड़ के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर भारत कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वो महाराणा प्रताप चौक पर इक्टठा हुए तथा वहां पर प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!