प्रक्रुथी ट्रस्ट व मानव सेवा समिति द्वारा हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : प्रक्रुथी ट्रस्ट व मानव सेवा समिति द्वारा हरियाणा सरकार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन डी. सी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर-9 फरीदाबाद पर किया गया। कैंप का शुभारंभ प्रयास सोसायटी के चेयरमैन एम.एल. गुप्ता, मानव सेवा समिति के चेयरमैन अरुण बजाज, अध्यक्ष पवन गुप्ता, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा, प्रक्रुथी ट्रस्ट की अध्यक्षा रमा सरना, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, संरक्षक अरूण आहुजा व आई. एम. ए. की अध्यक्षा डॉ. पुनीता हसीजा, रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार, कैंप संयोजिका कोमल सरना व डी. सी. मॉडल स्कूल के डायरेक्टर पवन गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रक्रुथी ट्रस्ट की अध्यक्षा रमा सरना व उपाध्यक्षा विनीता गुप्ता ने बताया कि इस कैंप में 45 साल से 95 साल तक के 170 लाभार्थीयों ने वैक्सीन की डोज़ लगवाई। कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन में स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता, डॉ. पुनीता हसीजा, प्रयास की प्रिंसिपल मधु शर्मा, विनीता गुप्ता, नीरज जग्गा, अर्चना गोयल, प्रेम पसरीचा, अनूप गुप्ता, महेंद्र सराफ, एडवोकेट संजय, विमल खंडेलवाल व अमर बंसल ने मुख्य भूमिका निभाई। ट्रस्ट द्वारा डाक्टरों की टीम व स्टाफ एवं समाज में सेवा कार्यों के लिए 11 समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!