प्रदेश के सभी कर्मचारियों के साथ यूनियन एक समानता के आधार पर काम करेगी : खटाना

फरीदाबाद ! एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी का पलवल में केन्द्रीय परिषद आपके द्वार कार्यक्रम में पहुँचने पर कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया । कर्मचारियों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकारी अभियन्ता प्राँगण में सम्पन्न हुआ । कर्मचारियों के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशप्रधान श्री बिजेन्दर बैनीवाल ने की एवं मंच का सफल संचालन पलवल के सर्कल सचिव बलबीर सिंह ने किया । सम्बोधन में प्रदेश महासचिव श्री सुनील खटाना ने बताया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों के साथ यूनियन एक समानता के आधार पर काम करेगी । पूर्व में लाम्बित पड़े प्रादेशिक कर्मचारियों के कामों को प्राथमिकता दी जायेगी । बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर के साथ निगम मैनेजमेन्ट से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिलकर कर्मचारियों के लाम्बित कार्यों की समीक्षा हेतू यूनियन का एजेन्डा पहले ही प्रेषित कर चुका है । जिसके सन्दर्भ में निगम प्रशासन की ओर भरोसा दिलाया गया है और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाने पर राज्य के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया ।
उन्होंने कहा कि पुरानी एक्सग्रेसिया पोलिसी को लागू करना, प्रदेश के कर्मचारियों को समान काम समान वेतनमान दाम दिया जाना जिसमे माननीय सर्वोच्चय न्यायालय के आदेशों को शीघ्रता से लागू करना, कर्मचारियों को फ्री यूनिट्स का पूर्ण लाभ देने, निगम में स्टाफ की कमी के चलते काफी समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, बिजली निगम में ठेकेदारी प्रथा चरम पर है इस पर लगाम लगाई जाये, प्री मेच्योर पोलिसी की आड़ में कर्मचारियों का शोषण बन्द करने, मेडिकल कैशलेश पोलिसी को निर्बाध लागू करने, जर्जर पड़ी सरकारी इमारतों को पुनर्गठित करने आदि मुख्य माँगों को लागू ना करने को लेकर प्रदेशसरकार व निगम मैनेजमेन्ट को घेरा । इस अवसर पर प्रदेश कमेटी से रविंदर यादव, सरदार बलदेवसिंह, जगदीश, राजीव मेहता, सतबीर यादव, गुरचरणसिंह, कॄष्ण कुमार संग सुखबीर प्रधान, राजेश, सतीशचन्द, सुरेश, घनश्याम, राकेश बंचारी, मुबारिक, लियाकत, शब्बीर, हरिकिशन, महेन्दर, बिजेन्दर आदि सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे ।



