टेलिग्राम टास्क के नाम पर 4,30,790/- रु की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तो को खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-18, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। फिर ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज और उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे कुछ टास्क दिये गये, जिसके बदले उससे टास्क के नाम पर 4,30,000/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बब्लू मीणा (26) वासी गांव नंगला जाटान जिला बंदायु उ0प्र0 को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बब्लू, टेलिग्राम के माध्यम से ठगों के सम्पर्क में था, वह खाता लेकर आगे ठगों को देता था। वह B.A पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!