बहन मायावती के जन्मदिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, नगर निगम में 30 पार

भाजपा कर रही झूठ की राजनीति, नारों से दे रहे हैं जनता को धोखा : मनोज चौधरी

फरीदाबाद । जिला फरीदाबाद यूनिट के तत्वाधान में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का 67 वा जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में केक काटकर जिला कार्यालय फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर हरियाणा प्रभारी मनोज चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है, जो 108 साल पहले बहुजन समाज के महापुरुषों ने चलाया था। यह मिशन समाज में बराबरी का अधिकार, भाईचारा और इंसान को उसका हक अधिकार दिलाने के लिए शुरू किया था।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में बहन कुमारी मायावती जी ने 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में बहुजन समाज की विचारधारा और सोच को चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे, हाईवे, पार्क, स्कूल, कॉलेज और नोएडा तथा लखनऊ जैसे शहर स्थापित करके लोगों को सुख पूर्ण जीवन दिया। समान रोजगार दिया, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए आयाम स्थापित किए। बहन कुमारी मायावती जी ने बेटियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई। श्री चौधरी ने कहा आज भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हुए समाज में कट्टरवाद पैदा कर रही है, जिससे भाई भाई के बीच खाई पैदा हो गई है। जाति और धर्म के नाम पर कत्लेआम हो रहे हैं। दलित और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। गरीब को रोजगार ना देकर केवल महीने में राशन देकर उसके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार ना देकर पकोड़े तलने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने शासनकाल में गरीबों का कोई ध्यान नहीं दिया, और केवल घोटाले और भ्रष्टाचार किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि केवल भगत सिंह और बाबा साहब की फोटो दिखाकर जनता को गुमराह करते हैं, मगर एक भी काम उनके विचारों के अनुसार नहीं करते।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरदार सिंह ने समस्त जिले की तरफ से बहन जी के जन्म दिवस की बधाई दी, और नगर निगम में 45 सीटों पर होने वाले चुनाव में ” इस बार बसपा नगर निगम में 30 पार” का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा बसपा का मेयर बनेगा, और आने वाले 2024 के चुनाव में हरियाणा में बीएसपी की भागीदारी सरकार में रहेगी। उन्होंने कहा सभी पार्टी बीएसपी से घबराई हुई हैं, बसपा के अलावा और किसी पार्टी ने जिला परिषद में सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ाया। इसीलिए नगर निगम में भी हमारे हौसले बुलंद हैं। समारोह में मंच संचालन विधानसभा फरीदाबाद अध्यक्ष के एल गौतम ने किया।

इस अवसर पर मुन्नीलाल दीपिया जिला जॉन प्रभारी, टीकम सिंह गौतम जिला जॉन प्रभारी, डॉ राम सिंह जिला जॉन प्रभारी, वरिष्ठ बसपा नेता सुरेंद्र वशिष्ठ, एड. एन पी सिंह बघेल, सरदार जरनैल सिंह, नंदकिशोर कंडेरे जिला उपाध्यक्ष, अशोक शास्त्री जिला महासचिव, बृजभूषण कर्दम जिला कोषाध्यक्ष, नीरज गौतम जिला संगठन सचिव, जिला सचिव लक्ष्मण सिंह, श्रीमती रेणु एडवोकेट, विधानसभा प्रभारी राजकुमार, मोहनलाल सम्राट, अशोक कुमार, जगदीश आर्य, राम निवास सिंह, जितेंद्र गौतम, चंद्रभान, विधानसभा अध्यक्ष करण सिंह, महावीर सिंह, के एल गौतम, राजपाल बौद्ध, राजवीर सिंह बालाजी, मोतीलाल, रमेश कश्यप, डॉ. सुशील कटारिया अजीत सिंह बौद्ध सहित बीएसपी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!