फरीदाबाद जिले के लिए ई-ऑफिस और सरल के विवरणों की निगरानी और सुविधा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

फरीदाबाद, 30 जून। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि फरीदाबाद जिले के लिए ई-ऑफिस और सरल के विवरणों की निगरानी और सुविधा के लिए डीएसईओ को प्रमुख नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें अन्य नोडल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य जिला और राज्य स्तर पर हितधारकों के साथ समन्वय करके विभागों की शिकायतों/प्रश्नों के समाधान को सुगम बनाना है। नोडल अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शिकायतों/प्रश्नों के संबंध में मॉड्यूल तैयार करके डैशबोर्ड और डेटा प्रबंधित करें और संबंधित मॉड्यूल की प्रगति रिपोर्ट को साप्ताहिक आधार पर विभागों के साथ ईमेल और व्हाट्सएप पर साझा करें। यह डाटा विशेष रूप से कम प्रदर्शन करने वाले विभागों के साथ साझा किया जाएगा ताकि संबंधित विभाग अपने प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित कर सके।
उपायुक्त ने कहा कि डाटा को एकत्रित करने संबंधित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा 2 दिन के भीतर प्रोग्रामर को नियुक्त किया जाएगा। अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और प्रोग्रामर प्रशिक्षण सत्र निष्पादित करने और जिला और राज्य स्तर पर हितधारकों के साथ समन्वय करके विभाग की शिकायतों के समाधान की सुविधा के लिए जिम्मेदार होंगे।



