फरीदाबाद जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने लीज प्रोपर्टी की समस्या के लिए अजय सिंह चौटाला को दिया ज्ञापन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला गुडग़ांव में थे। इस दौरान फरीदाबाद के जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया फरीदाबाद के लीज दुकानदारों की समस्या के लिए उनसे मिले और व्यापारीयों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। फरीदाबाद व्यापार मंडल की तरफ से मांग की गई है कि फरीदाबाद में प्रॉपर्टी लीज होल्ड पर है, साथ ही कारोबारियों को इससे नुकसान भी है, इसलिए लीज होल्ड की प्रोपर्टी की समस्या का समाधान किया जाए।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने राजेश भाटिया को आश्वासन दिया है कि फरीदाबाद के व्यापारियों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!