फरीदाबाद नंगला रोड स्थित सुभाष चौक पर कोरोना (Covid-19) की जांच का कैम्प लगाया गया

फरीदाबाद। देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर सभी लोग जागरूक हो रहे हैं। सरकार की तरफ से सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद नंगला रोड स्थित सुभाष चौक पर कोरोना (Covid-19) की जांच का कैम्प लगाया गया कैम्प में नं UPSC नंगला डिसपैंसरी की टीम द्वारा कोरोना की जाँच की गई। कैम्प में 358 व्यक्तियों की कोरोना (Covid-19) की जांच कराई गई जिनकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।
इस कैम्प में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल एवं पूरी टीम ने इनका पूरा साथ दिया व पूरी टीम ने अपनी कोरोना की जांच कराई। वहीं श्री नांदल ने पूरी टीम की रिपोर्ट सही आने की कामना की।



