मेगा स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक का किया आयोजन

फरीदाबाद 03 दिसम्बर : 5 दिसंबर को वार्ड नंबर 11, 12, 14 और 15 के कुछ हिस्सों में मेगा स्वच्छता अभियान शुरू करने के संदर्भ में निगम के विभिन्न अधिकारियों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की और समीक्षा करने के लिए निगमायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें अतिरिक्त आयुक्त, अतिरिक्त निगम आयुक्त, सभी संयुक्त आयुक्त, मुख्य अभियता (कार्य) एवं (बागवानी), मुख्य नगर योजनाकार, वरिष्ठ वस्तुकार, अधिक्षक अभियन्ता तथा स्वास्थय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

आयुक्त ने बताया कि उक्त ड्राइव की अवधि प्रात: 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक होगी और पूरे क्षेत्र को 5 भागों में विभाजित किया गया है और हर भाग को एक-एक अधिकारी अपनी-अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में अभियान चलायेंगे। निगम आयुक्त ने बताया की एन. एच. 1 के क्षेत्र को अनिल यादव, संयुक्त आयुक्त, एन. एच. 2 के क्षेत्र को गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त, एन. एच. 3 के क्षेत्र को प्रशांत अटकान, संयुक्त आयुक्त, एन. एच. 5 के क्षेत्र को डॉ नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त तथा सेंट्रल ग्रीन के क्षेत्र को इंद्रजीत कुलारिया, अतिरिक्त निगमायुक्त अपनी टीम के साथ देखेंगे।

आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पडऩे वाली मुख्य सडक़ों से अतिक्रमण हटाना, सैंट्रल वर्ज और कैरिज रास्तों पर पड़ी हुई अनवान्छित रेत को हटाना, पार्को, ग्रीन बेल्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों को साफ कराना, नालियों, नालों और सीवर लाईनों की सफाई का कार्य करवाना और स्ट्रीट लाईट को ठीक कराने का कार्य करवायेंगे। जहाँ-जहाँ पर कूड़े के ढेर मिलते हंै उनको साफ किया जायेगा तथा पानी का छिडक़ाव करने के बाद सभी सडक़ों तथा खाली स्थानों को साफ किया जायेगा।

इसके अलावा निगम के लगाए गये कर्मचारियों को 20-20 यूनिट दिये जायेंगे जो के घर-घर जाकर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे तथा उनको निगम के बकायाजात को ऑन-लाईन पोर्टल पर जमा करने के लिए प्रेरित करेगे। इसके साथ साथ ये कर्मचारी अनाधिकृत पानी और सीवर कनैक्सन के बारे में भी सूचना एकत्रित करेंगे। इसके अतिरिक्त ये कर्मचारी सभी दुकानदारों को सलाह भी देंगे कि वे अपनी दुकानों के सामने किसी भी स्टॉल/रेहड़ी आदि को खड़े होने की अनुमति न दें अन्यथा उनकी दुकान को सील कर दिया जाएगा और उनको तब तक डी-सील नहीं किया जायेगा जब तक नगर निगम द्वारा किया गया पूरा खर्च ऐसे दुकानदारों से वसूल नहीं किया जाता।

आयुक्त ने आगे बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए, नोडल अधिकारियों को आम जनता के प्रतिरोध की संभावना को कम करने के लिए वहां की संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने साथ जोड़ेगे तथा इस अभियान को शान्तिपूर्वक करेंगे। आयुक्त ने आगे बताया कि ऐसे ड्राईव हर वार्ड में चलाये जायेंगे। वहीं आयुक्त ने सभी नागरिकों, आर.डब्ल्यू.ए., बाजार संघ से अपील की है कि इस मेगा सफाई अभियान में अपना सहयोग दें ताकि इस अभियान को सफल बना सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!