फ़रीदाबाद : मिशन जागृति ने किया वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन

फ़रीदाबाद : हरियाणा प्रदेश की जानी-मानी संस्था मिशन जागृति ने फ़रीदाबाद के तिगाव  मे वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन संस्था के संस्थापक सदस्य दिनेश मलिक एवं स्वयं सेवक प्रिया के द्वारा  किया गया ! मिशन जागृति के फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष विवेक गौतम  एवं संस्थापक सदस्य कविंदर चौधरी ने बताया कि वृद्धाश्रम आज की आवश्यकता न भी हो ,परन्तु भविष्य की आवश्यकता अवश्य है, जो मानव सभ्यता को, उसकी जीवन संध्या को कलंकित होने से बचा सकेगी ! वृद्धाश्रम उस निवास स्थान का नाम है जहाँ पर असहाय, अशक्त, निर्बल अथवा परिवार से विरक्त हो चुके वृद्धों को आश्रय तो देता ही है, उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए सामूहिक स्तर पर सहायता के लिए आयोजित किया जाता है, जो शायद व्यक्तिगत स्तर या पारिवारिक स्तर पर संभव न हो पाता !

संस्था के संरक्षक डॉक्टर सुभाष श्योरान एवं तेजपाल सिंह ने कहा कि हम पारिवारिक जीवन में वृद्धों को सम्मान व पर्याप्त सुरक्षा देंगे तो वृद्धा आश्रम खोलने की जरूरत नही पड़ेंगी। जिन हाथों ने हमें पाला पोसा, बड़ा किया, अपने खून पसीने की कमाई से हमें इस लायक बनाया, आज बड़े होने पर हम उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़ देते है। उन्होंने कहा कि वृद्ध व्यक्ति अपने ही घर की दहलीज पर सहमा-सहमा खड़ा है। अपने आप में अकेलेपन व परिवार से कटा-कटा सा रहने लगा है, जबकि इन वरिष्ठ नागरिकों के पास अनुभव व ज्ञान का भंडार होता है। हमें उनकी अहमियत को समझाने की जरूरत है और उनके प्रति हमारे क्या कर्तव्य है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। 

मिशन जागृति के विपिन शर्मा एवं रूपा ने बताया कि प्रत्येक वयक्ति को जीवन मे हेमेशा आशावान रहना चाइए उसे कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए इसलिए इस वृद्ध सेवा आश्रम का नाम आशा सदन होगा जो कि जरूरतमन्द लोगो के जीवन कि दूसरी पारी होगी जिसमे सभी को शांति और संतोष का प्रशाद मिलेगा ! उन्होने कहा कि इस आश्रम के लिए सभी दानी सज्जनों से मदद ली जाएगी क्यूकी आज भी बहुत सारे बुजुर्ग है जिनको देखभाल की जरूरत है ! आज भी बहुत सारे बुजुर्ग सड़क पर खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर है ! इस अवसर पर मिशन जागृति की सुनीता, लता, प्रिया, नीतू, अर्जुन गौड़, सतीश सिंगला, गुरनाम सिंह, राजेश भूटिया, दिनेश राघव, विकास कुमार, अभिषेक, विकास कश्यप, विपिन भारद्वाज, अशोक भटेजा, डालचंद, ब्रिजकिशोरे, दिनेश सिंह, महेश आर्य, कमल दायमा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!