ह्यूमन राइट्स संस्था की टीम ने गाँववासियों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ह्यूमन राइट्स संस्था की टीम ने गाँववासियों के सहयोग से चैल रोड पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर. डी. शर्मा (बीडीसी पूर्व चेयरमैन) उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं पौधे लगाकर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स की सीनियर प्रेसिडेंट निशी गर्ग ने इस मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनके साथ ह्यूमन राइट्स, तारनी ग्रुप तथा हरियाणा वूमेंस नेचर क्लब के सभी सहयोगियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शिमला-कंडाघाट क्षेत्र के हमारे साथियों और समूह के सदस्यों ने भी इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
हम वन विभाग के विशेष रूप से आभारी हैं। आर.ओ. अतुल शर्मा ने हमें पौधे उपलब्ध करवाए तथा पोपेन्द्र ने अपने कैरी बंगला से पौधे प्रदान किए। हमें यह जानकर प्रसन्नता है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अंतर्गत और अधिक पौधे उपलब्ध होंगे, जिन्हें हम विभिन्न स्थानों पर लगाकर इस अभियान को और व्यापक बनाएंगे।
इस अभियान को सफल बनाने में डेज़ी, सोनिया, संतोष शर्मा, अमीषा, नरेंद्र तथा अन्य सभी मित्रों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय में भी निरंतर वृक्षारोपण करेंगे और अपनी धरती को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस खुशी के अवसर पर ह्यूमन राइट्स की टीम ने पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प लिया। वहीं सभी उपस्थित लोगों के बीच समोसे और बर्फी वितरित की गई। यह उनके सामूहिक उत्साह, एकता और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक था।
उन्होंने कहा वह भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं — We Are Preserving the Future.” आइए, सभी मिलकर प्रकृति की रक्षा करें, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। सभी सहयोगियों, वन विभाग, गाँववासियों एवं सहभागी संस्थाओं का हार्दिक धन्यवाद।



