अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 6 जून को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 06 जून को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने उमेश(23) वासी गाँव फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी सहित 3 मामले दर्ज हैं। जिसके विरुद्ध थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने महेश(21) वासी ओखला दिल्ली को अवैध देसी कट्टा सहित दशहरा ग्राउण्ड NIT-3 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एसजीएम नगर थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है
दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



