जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में गाडियों और बसों के लंबे काफिले के साथ दिल्ली रवाना हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता

फरीदाबाद : दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे। महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ता सुबह-सवेरे ही सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पहुंच गए और वहां से एक बड़े जनसैलाब के रूप में दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस की झंडी दिखाकर गाडियों और बसों के लंबे काफिले को दिल्ली के लिए रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि दिल्ली की महारैली में फरीदाबाद से उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी वर्ग की आवाज बुलंद करती आई है। आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को लेकर बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोडऩे, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा है। फरीदाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और एकजुटता के साथ महारैली में भाग लेने के लिए प्रस्थान किया है, वह पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा को दर्शाता है।
बलजीत कौशिक ने महारैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर विनोद कौशिक, अध्यक्ष विचार, विभाग, क्षीयाणा, अनिल शर्मा,विकास फागना,एनके शर्मा, डा0 सौरभ शर्मा, सुनिता फागना, राव बलबीर सिंह,मुकेश डागर, मोहामिन खान, उमेश कौशिक,सुरेश बेनिवाल, अनुज शर्मा,अरुण अग्रवाल,अमित बंसल
वेदराम शमा,संजय सोलंकी,जीत नम्बरदार, सरला भामोत्रा, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, सरवेश कौशिक, रविन्दर दहिया,प्रेम यादव,महेश बैंसला,डा. संजय सैनी,विक्रम पोसवाल,राजा सैनी,चरण सिंह,देवेन्द्र दीक्षित,रामकुमार,बिल्लू यादव,प्रेम धीमान,मंगल शर्मा,नरेश, रामप्रवेश
शैलेन्द्र,मुखतार, हब्बन खान,रविदत्त शर्मा,धर्मदत्त, रमेश, पूर्व सरपंच, भरत वशिष्ठ,अजय रावत,तेजपाल,रवि,अजय सिंह,शिवदत कौशिक,अरुण शर्मा,धर्मेंद्र बेनिवाल, मोहमित,नवाब रजा खान व विशेष शर्मा आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।



