बकायाजात की वसुली की मुहिम में तेजी लाते हुए 10 इकाईयों को सील किया गया

फरीदाबाद, 17 नवम्बर। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसुली की मुहिम में तेजी लाते हुए दिंनाक 17.11.2021 को 10 इकाईयों को सील किया गया। एन0आई0टी0 जोन – 3 ने 04 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 06.45 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन – 2 ने 03 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 03 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ जोन – 1 ने 03 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 04.55 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।



