बिल्डर के घर से अज्ञात लोगों ने उड़ाये सोने, चांदी और नगदी

फरीदाबाद 23 जनवरी। फरीदाबाद के सैक्टर-28 में अनिल गोयल उर्फ लवली के घर में चार अज्ञात लोगों ने घर का मैंन दरवाजा तोड घर के अंदर अलमारी में रखे 5-5 तोले के दो सोने के हार, 2 चैन, 2 चूडियां व लगभग 4,00,000/- रूपये लेकर चारों आज्ञत लोग पीछे के दरवाजे से फरार हो गये। यह वारदात शाम 6 बजे की है जब घर की मालकिन रेखा गोयल सब्जी लेने मण्डी गई हुई थी। अज्ञात लोगों ने घर के बाहर कई चक्कर लगाये जो कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे है। अनिल गोयल उर्फ लवली व उनके बेटे सैंकी गोयल का आफिस ग्रीन फील्ड में है वह दोनों कस्ट्रक्शन का कार्य करते है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ, एडवोकेट को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और आश्वासन दिया की जल्द ही चारों अज्ञात उनकी गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!