नगर निगम में शामिल कर शहर की तरह गाँव को नरक बनाकर बड़ा भ्रटाचार करना चाहती है भाजपा सरकार : संतोष यादव

फरीदाबाद 9 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के एनआईटी 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी संतोष यादव ने भाजपा सरकार द्वारा गांवों को नगर निगम में डालने का भरपूर विरोध कर रहे हैं। संतोष यादव का कहना है कि गांव में भोले-भाले लोग रहते हैं और मिलजुलकर गांव के विकास के लिए कार्य करते हैं और गांव का सरपंच और सदस्य चुना जाता है जो गांव के स्वच्छ पानी, पक्की सडक़ें और अन्य विकास के कार्य करता है लेकिन भाजपा सरकार अब गाँव पर शर्मायदारों का राज करवाना चाहती है और गाँव में पड़ी पंचायती जमीन और तालाबों को हड़प कर नगर निगम के हवाले करके बड़ा भ्रस्टाचार करना चाहती है।
समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि पहले ही शहर में 40 वार्ड है और सभी वार्डो को भाजपा सरकार ने नरक बना रखा है! फरीदाबाद के प्रत्येक वार्ड में गंदा जलभराव, पीने के पानी की गंभीर समस्या, जाम सीवर लाइन, चारों तरफ गंदगी व टूटी फूटी सडक़ों का जाल बिछा हुआ है और ऊपर से गांव को नगर निगम में डालना बड़े भ्रस्टाचार की बू आती है! इसलिए सभी समाजसेवी संगठन और गांव की जनता इसका विरोध करती है और सरकार के ये तानाशाही रवैया का पुरजोर विरोध करती हैं।



