व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने को लेकर फरीदाबाद पहुंचे चौ. अजय चौटाला

फरीदाबाद 5 दिसम्बर : व्यापार मंडल रजि. फरीदाबाद मुख्यालय तिकोना पार्क में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौ. अजय सिंह चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी एंव पूर्व सांसद भिवानी लोकसभा का आगमन हुआ। जहां व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर विचार विमर्ष किया गया। यह पहल व्यापार मंडल फरीदाबाद के व्यापारी समाज के प्रधान राजेश भाटिया ने की। व्यापारियों के जोश को देखते हुए चौ. अजय सिंह चौटाला से कई अहम मुददों पर विचार करते हुए प्रधान राजेश भाटिया व नीरज मिगलानी ने नगर के सभी व्यापारी भाईयों की मूलभूत जरूरतों और समस्याओं को प्रस्तुत कर श्री चौटाला के सहयोग से जल्द से जल्द शासन -प्रशासन संग सांझा कर उसका निराकरण कराने के अपने संकल्प को पुन: दोहराया।

इस मौके पर व्यापारियों की अपार भीड और व्यापारिक सहयोग को देखते हुए टाउन की अन्य समस्याओं का विस्तृत आंकलन कर एक 9 सूत्रीय समस्या पत्र निस्तारण हेतु चौ. अजय सिंह चौटाला को सौंपा गया। उनके पूर्ण प्रयास से जल्द से जल्द बदलाव सामने आयेगा यह उनका मानना है।
समस्या पत्र की मुख्य बिन्दु-
नगर के सभी बाजारो मे पार्किंग व्यवस्था के लिए।
बल्लभगढ, सराय, डबुआ और सेक्टर क्षेत्र मे पार्किंग व्यवस्था ।
बाजारो मे सुरक्षा व्यवस्था ।
सुलभ शौचालय की व्यवस्था।
लीजशुदा दुकानो की सी.एल.यू. समस्या।
डी प्लान के अन्तर्गत अनुदान प्राप्त करने की गुजारिश।
ओल्ड फरीदाबाद की मल्टीलेवल पार्किंग का विकास।
इस मौके पर अजय सिंह, नीरज मिगलानी, बिट्टू पंजाबी, संजीव कुमार गोयल, जय भारद्वाज, राकेश मिगलानी, स. जगन शाह सिंह, वेद कुकरेजा, बंसीलाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपुर वाले), सोमनाथ ग्रोवर, होशियार सिंह, किशन भाटिया, संजय कुकरेजा, अमर बजाज, अजय अरोड़ा, सी पी कालरा, प्रेम बब्बर, नगर के अनेक प्रार्र्षद, विशाल भाटिया, राकेश भाटिया, गगन अरोड़ा, सुरेन्द्र गेरा, विपिन भाटिया, अनिल अरोड़ा, अशोक भाटिया, अशोक जिन्दल, सन्दीप भाटिया, राम भाटिया, रिंकल भाटिया, पवन कुमार, एस बी शर्मा, नीरज भाटिया, बलजीत, गुरूचरण सिंह, संदीप भारद्वाज, राम मेहर, भरत कपूर, आशिष अरोड़ा, गौरव गुलाटी, रविन्द्र गुलाटी व अरविन्द भारद्वाज (शहरी अध्यक्ष), तेजपाल डागर (ग्रमिण अध्यक्ष), प्रेम सिंह धनखड, विजयपाल आदि ने टाउन के समस्त व्यापारीयों संग मौके पर कई अन्य बिन्दु पर विचार विमर्ष किया गया।



