महिला दिवस के उपलक्ष्य में आत्मरक्षा के गुर सिखायें जायेंगे

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 6 मार्च। गुरुग्राम के पटेल नगर स्थित पूजा मॉडर्न स्कूल में 7 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों को अपनी आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए सैल्फ डिफेंस की एक्सपर्ट टीम की तरफ से वीणा गुप्ता, इंदू सैनी व भारती पटवाल उपस्थित होंगी!

इस बारे में जब पूजा मॉडर्न स्कूल के सरंक्षक सुनील कुमार चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन के स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उन के शारीरिक रख रखाव का पूरा ख्याल रखा जाता है व बच्चों को अपनी स्वयं की रक्षा कैसे करनी चाहिये इस के बारे में बताने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है! सुनील चौहान ने बताया कि स्कूल में बच्चों को आत्मरक्षा के अलावा व्यवहार प्रबंधन के बारे में भी ज्ञान दिया जाता है! प्रार्थना के समय भारतीय संस्कारों के बारे में बताया जाता है तथा बच्चों को अपने माता पिता एवं शिक्षक के प्रति मधुर व्यवहार करने के तरीके सिखायें जाते हैं! उन्होंने बताया कि कक्षाओं में पढ़ाने की शुरुआत गीता के श्लोक व गायत्री मंत्र के साथ की जाती है!

पूजा मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन चौहान से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला दिवस को बड़े ही सुंदर ढंग से मनाया जायेगा! स्कूल के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का ज्ञान भी दिया जाता है ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके! प्रधानाचार्य सुमन चौहान ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्किल प्रबंधन में पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा व ध्यान साधना भी करवाई जाती है! सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्कूल में आयोजित किये जाते हैं!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!