माउंट आबू में पारा शून्‍य से नीचे !

जयपुर, 7 जनवरी ! राजस्‍थान के एकमात्र पर्वतीय स्‍थल माउंट आबू में बीती बुधवार रात न्‍यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के मैदानी भागों में फलौदी में न्‍यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जगह भी रात का तापमान सामान्‍य से एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया।

बीती रात न्‍यूनतम तापमान जैसलमेर में सात डिग्री, अजमेर में 7.4 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, बाड़मेर में 8.9 डिग्री, बीकानेर में नौ डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री से 24.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!