माता वैष्णो देवी रवाना हुआ भक्तों का जत्था

फरीदाबाद : विधायक नरेंद्र गुप्ता के चाचा रमेश चंद गुप्ता (शक्ति फोम प्राइवेट लिमिटेड) के सौजन्य से बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी से 110 भक्तों के जत्थे को माता वैष्णो देवी, भैरव घाटी, व शिव खोरी के लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक ने इस पुनीत कार्य के लिए योगेश गुप्ता का इस यात्रा में 110 तीर्थ यात्रियों की रहने, खाने-पीने का खर्च उठाने के लिए विशेष तौर पर सराहना की व यात्रा प्रबंधन मे सहयोग के लिए हेमंत मित्तल का भी आभार प्रकट किया व कहा कि समय-समय पर धर्म व संस्कृति के प्रचार के लिए ऐसी यात्राएं बहुत जरूरी है।

यहां आपको यह भी बता दें कि योगेश गुप्ता पिछले कई सालों से ऐसी यात्राओं का खर्च खुद उठाते रहे हैं उनके साथ इस यात्रा में मुख्य रूप से किशन चंद गुप्ता मनोज कुमार (अनिता इंडस्ट्रीज) कन्हैया गर्ग ,ओम प्रकाश, जयप्रकाश, वेद प्रकाश मंगला, प्रवीण गर्ग आदि लोग शामिल हुए!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!