फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में दो चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल व एक ऑटो बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक ऑटो बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुजेसर में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने दीपक सिंह निवासी गाँव गोठड़ा, जिला झुंझुनू (राजस्थान), हाल निवासी रामपुरा, जिला खैरथल (राजस्थान) को मैट्रो फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से चोरी के ऑटो सहित गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए हिमांशु निवासी कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

माननीय अदालत में पेश कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!