नव प्रयास सेवा संगठन ने 11वां कांवड़ शिविर लगाया

फरीदाबाद : नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा प्याली चौक स्थित कुमाऊ सांस्कृतिक मंडल मंदिर परिसर में 11वें कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ प्रधान सुनील यादव, रमेश जोशी, महेश सैनी, रवि चौहान, अशोक पौद्दार, दीपक नेगी सहित अन्य लोगों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर किया। इस शिविर में कांवडिय़ों के लिए रहने, दवाईयां तथा सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है।

प्रधान सुनील यादव ने बताया कि कोरोना काल के चलते दो वर्षों से कांवड़ शिविर का आयोजन नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब जब प्रभु की इच्छानुसार सब कुछ ठीक हो गया है। इसी कड़ी में हरिद्वार से कांवडिय़ों का आना लगातार जारी है। अब तक शिविर में लगभग 1000 हजार कांवडि़ए पहुंच चुके है तथा आगे गतंव्य की ओर रवाना हो रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!