गढ़वाल सभा चुनाव समिति की आम सभा आयोजित

फरीदाबाद, 7 मार्च। गढ़वाल सभा चुनाव समिति की आम सभा आयोजित की गई। जिसमें गढ़वाल सभा का चुनाव वर्ष 2021-2024 की गढ़वाल सभा की कार्यकारिणी चुनाव हेतु शशिकांत थापलियाल को मुख्य चुनाव अधिकारी सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। जिससे चुनाव सोसायटी एक्ट-2012 को आधार पर सम्पन्न करा सकें। इसकी सूचना सभी गढ़वाल सभा के आजीवन सदस्यों को दे दी गई है।

गढ़वाल सभा चुनाव समिति द्वारा आयोजित आम सभा में सभी सदस्यों ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं सभा के चुनाव कराने हेतु अपना पूर्ण समर्थन दिया। सभा की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह रावत, अध्यक्ष चुनाव समिति गढ़वाल सभा तथा आजीवन सदस्य लोकेन्द्र सिंह बिष्ट एवं देव सिंह गोंसाई पूर्व प्रधान गढ़वाल सभा ने की। बैठक की कार्यवाही का सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया तथा आगामी चुनाव कराने में पूर्ण समर्थन देने का संकल्प किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!