रविन्द्र पाल ने अपनी टीम के साथ पुलिसकर्मी भाइयों का फूल-मालाओं से सम्मान किया

फरीदाबाद, 24 अप्रैल। देश में फैली कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी एवं पुलिस कर्मियों का हौंसला पूरा देश बढ़ा रहा है और इनको सलाम कर रहा है। वहीं समाजसेवी रविन्द्र पाल ने अपनी टीम के साथ पुलिसकर्मी भाइयों का फूल-मालाओं से सम्मान किया जो हमारी इस महामारी में सहयोग कर रहे है। रविन्द्र ने अपने सहयोगी विकास शर्मा और राकेश बघेल के साथ कहा कि सभी को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना चाहिए और जरूरत पडऩे पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।



