लॉकडाउन के बीच सृष्टि बचाओ बनी कई परिवारों का सहारा

फरीदाबाद। सृष्टि बचाओ संस्था लॉक डाउन के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई रही है। संस्था के संस्थापक ने अपने अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज को यह निर्देश दिया कि कोरोना विपदा के कारण किसी मजबूर मजदूर का चूल्हा बंद न हो। संस्था के अध्यक्ष ने लगभग 21 परिवारों के उनके यहांं जाकर उनको दिलासा दिलाई कि आप भूखे नहीं रहोगे, आपको राशन की व्यवस्था हमारी संस्था करेगी। वहीं प्रवासी मजदूरों के हालातों का जायजा लेकर उनको आवश्यक राशन दिया गया।
संस्था लगातार इस विपदा की घड़ी में अपने खुद के पैसों से यह राशन इस संकट में फंसे मजदूरों को दे रही है। संस्थापक इस बात का विशेष ध्यान रख रहे है कि हमारी जानकारी में जो भी आये वह भूखा न रह जाये एवं संस्था के द्वारा लगातार राशन वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के अध्यश भगवानदास, महासचिव गौरव कपूर, नीरज पांडे आदि सेवा में समर्पित थे।



