श्री संकट मोचन हनुमान मंडल ‘‘कैली धाम’’ फरीदाबाद में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ

फरीदाबाद, 9 अगस्त। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल ‘‘कैली धाम’’ फरीदाबाद में श्रावण मास की अमावस्या की शाम को रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य महावीर प्रसाद वशिष्ठ के साथ उमापति त्रिपाठी, राजू आचार्य, शशि शेखर शास्त्री, अखिलेश शास्त्री, घनश्याम शास्त्री, ओम प्रकाश आचार्य, सूरज शास्त्री, भरत शर्मा, व्यास आचार्य धीरू शास्त्री के साथ मंत्रोच्चारण व दूध-दही से भगवान शिव का अभिषेक हुआ। जिसमें विश्व की मंगल कामना व कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए प्रार्थना करते हुए 21 जोड़े मिट्टी का शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया गया।

मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया कि रुद्राभिषेक करने से तमाम कष्टों से छुटाकारा मिलता है। हर वर्ष की भांति श्रावण मास में इस दिन भी विश्व की मंगल कामना के लिए भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस बार कोरोना महामारी से छुटकारे के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इस मौके पर मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ, मनमोहन शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, देव चंद सैनी, अशोक शर्मा, विद्यानंद यादव, मदन गोपाल बंसल, वासुदेव शर्मा, भंवरलाल शर्मा, पवन जोशी व मधुसूदन मटोलिया आदि अन्य लोग परिवारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ललित गर्ग, बृज बिहारी त्रिवेदी, दीपक राठोर, अंकुर मंगला, अशोक रावत की मंडल कमेटी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महा आरती व भोजन प्रसाद सभी भक्तों ने प्राप्त करके मंदिर के मुख्य पुजारी जेठमल, श्रीराम शर्मा व लक्ष्मीनारायण से आशीर्वाद प्राप्त किया।



