संतोष यादव ने दीप प्रज्वलित करके मारे गए साधु-संतों को श्रद्धांजलि दी

फरीदाबाद 30 अप्रैल। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मारे गए साधु-संतों की आत्मा की शांति के लिए लोग तरह-तरह से उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद एन.आई.टी. 86 वार्ड नं. 6 से चुनाव लड़ चुके संतोष यादव ने दीप प्रज्वलित करके मारे गए साधु संतों के पवित्र आत्मा की शांति के लिए श्रधांजलि अर्पित की। दीप प्रज्वलित करके उन साधु संतों की पवित्र आत्मा से प्रार्थना करता की कि आपके साथ जिन्होंने जघन्य अपराध किया है उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा और देश की सरकार उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाएगी, बस आप अपनी कृपा दृष्टि देशवासियों पर बनाये रखना। उन्होंने कहा हे साधु संत तपस्वी आपकी कृपा से धरती पर जीवन बचा हुआ। जिन्होंने आपके साथ जघन्य अपराध किया है परमात्मा उन्हें कठोर दंड देगा और पूरा देश एकजुट होकर न्याय की मांग करता है।
उन्होंने देश की सरकार से अपील की कि साधु-संतों, गरीब प्रवासियों की सुरक्षा, सेवा, कल्याण के लिए आयोग का गठन करें ताकि फिर जीवन में ऐसी दर्दनाक घटना किसी और के साथ न हो।



