समाज की भलाई के लिए हमेशा तत्पर भारती चैरीटेबल ट्रस्ट

फरीदाबाद। सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली भारती चैरीटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेती रही है। ट्रस्ट समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, हेल्थ चेकअप, गरीबों को राशन वितरण, बच्चों की शिक्षा में मदद, पेड़-पौधे लगाना आदि अनेक समाज की भलाई के कार्य करता रहता है।

वहीं पिछले दिनों भारती चैरीटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर 55 पुलिस चौकी के सामने पार्क में, सेक्टर 55 गुरूदरोनाचारय पार्क और सेक्टर 56 आशियाना फ़्लेट के साथ पार्क में, नंगला इनकलैप पार्ट 2 में, राधासवामी सत्संग पार्क के पास मन्दिर में पौधे रोपण किया। पौधा रोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ट्राफिक़ पुलिस एस एस आई वीरेन्द्र सिंह ताऊ उपस्थित रहे। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी. नांदल, महासचिव नवीन ग्रोवर, देवेन्द्र शर्मा प्रचार मंत्री, जितेन्द्र शर्मा वार्ड अध्यक्ष भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद की टीम का पौधा रोपण में अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!