सरकारी हिदायतों अनुसार रेड क्रॉस सोसायटी में सभी कोरम हो पूरे : उपायुक्त जितेंद्र यादव

  • कहा, रेड क्रॉस में और भी बेहतर तरीके से कार्यों का क्रियान्वयन हो

फरीदाबाद : उपायुक्त कम जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जिला रेडक्रास सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एक एक करके बिंदुवार तमाम विषयों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा करके सुझाव साझा किए गए।

बैठक में उपमंडल अधिकारी नागरिक फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, सीटीएम नसीब कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी, डीडीपीओ राकेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी और रेड क्रॉस के सचिव विकास कुमार,डीईपीआरओ राकेश गौतम तथा रेड क्रॉस के पैटर्न श्रीगंगा शंकर मिश्र सहित रेड क्रॉस के सभी पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी को नार्मस पूरे हो। सोसाइटी में विभिन्न कार्यों का क्रियान्वयन और भी बेहतर तरीके से करें ताकि प्रदेश के अन्य जिले भी हमारा अनुसरण करें।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने एक-एक करके रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा ली गई जाने वाली गांवों में पट्टा पर जमीन, कोविड-19 प्रथम व द्वितीय और तृतीय चरण में किए गए कार्यों की विभिन्न रूप रेख रूपरेखा और बजट के क्रियान्वयन सहित गरीब बच्चों की शादियों में किए गए खर्च का विवरण, नशा मुक्ति केंद्र, प्रवास केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, रक्तदान शिविर परिवार परामर्श केंद्र, नेचुरल थेरेपी केंद्र, कामकाजी महिला वास तथा रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे तकनीकी सेंटरों में गरीब बच्चों के परिवारों को कंप्यूटर कोर्स सहित रेड क्रॉस की सभी मदों पर एक-एक करके समीक्षा कर उपस्थित सदस्यों के सुझाव साझा किए गए।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा उतना ही खर्चा किया जाए जितनी उसकी आमदनी हो। आमदनी से ऊपर एक भी पैसा खर्च ना हो। उन्होंने कहा कि सालाना एक्शन प्लान जरूर बनाए और पैटर्न और वॉइस पैटर्न की संख्या बढ़ाने तथा उनके सुझाव साझा करने सहित अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा करके आपस में सुझाव साझा किए गए। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में ऐसे एमओयू साइन ना हो जिनका सही रूप से क्रियान्वित नहीं हो पाता।

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि अलग-अलग कार्यों में पैटर्न का का सहयोग जरूर ले और अलग-अलग कार्यों के लिए उन्हें नियुक्त भी करें ताकि कार्यों के सही क्रियान्वयन और भी बेहतर तरीक़े से हो। बैठक में सीएसआर सहित अन्य मदों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। रेडक्रॉस के सचिव विकास कुमार ने एक एक करके बैठक में 35 एजेन्डे प्रस्तुत किए गए।जिन पर बिन्दु वार चर्चा करके अधिकारियों और सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!