तानसेन संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन

फरीदाबाद। तानसेन संगीत महाविद्यालय सेक्टर-46 में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें गायन, वादन सीख रहे बच्चों ने तबला और हारमोनियम के साथ सरस्वती वंदना गाकर मां सरस्वती से आशीर्वाद लिया। वहीं बच्चों ने अन्य भजन संगीत गाकर सभी को भक्ति में लीन कर दिया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

तानसेन संगीत महाविद्यालय के निर्देशक रवि वर्मा ने बताया कि बच्चों को पुरानी धार्मिक परम्पराओं से जोडऩे के लिए इसका आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने घूंघरूओं और साज को सरस्वती मां के सामने रखकर आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!