फरीदाबाद : मिशन जागृति कि महिला शाखा के द्वारा महिला दिवस पर भव्य आयोजन

धरा मै, धरणी मैं…… मै ही पालनहार, सृष्टि की रचना है मुझसे, मै ही सृष्टि का सार, फिर क्यों ना गर्व करूं खुद पर, मैं ही हूं शक्ति का अवतार
फरीदाबाद : मिशन जागृति की महिला शाखा द्वारा मनस्कृति स्कूल सेक्टर 82 फरीदाबाद में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला और अर्थ सेवियर फाउंडेशन के फाउंडर रवि कालरा मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिशन जागृति के आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र की ओर से चलाए जा रहे सिलाई सेंटर में 6 महीने का कोर्स पूरा कर चुकी महिलाओं और लड़कियों को मिशन जाग्रति और सिंगर मशीन कंपनी द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। सभी महिलाओ ने अपने द्वारा बनाई गई ड्रैस पहनकर रैंप वॉक भी किया जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली महिलाओं को सिंगर मशीन कंपनी द्वारा क्राउन और गिफ्ट भी दिए गए साथ ही रैंप वॉक में बेस्ट ड्रैस के रुप में सोनिया (फस्र्ट प्राइज), पारुल (सेकंड प्राइस) और मनीषा ने (थर्ड प्राइस) जीता। इसके अलावा सिंगर कंपनी द्वारा लिए गए पेपर में फस्र्ट प्राइज (सोनिया) ने सेकंड प्राइस (दया) ने और थर्ड प्राइज (सुशीला) ने जीता। इन सभी को रोटरी ट्यूलिप की तरफ से सिलाई मशीन भी दी गई।
आर्ट एंड क्राफ्ट के बच्चों द्वारा बनाए गए सामान की एग्जिबिशन भी लगाई गई तथा योग गुरु डॉ रामजीत योगाचार्य के निर्देशन में बच्चों ने योग प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट की लड़कियों द्वारा हरियाणवी डांस और एक बहुत ही सुंदर नाटक ‘बिटिया’ ए जर्नी आफ ए वूमेन प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर सभी भावविभोर हो गए। मिशन जागृति के इस कार्यक्रम में मनस्मृति स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति भल्ला, सिंगर मशीन कंपनी से अल्पना सरना, रोटरी ट्यूलिप से मीनू गुप्ता, पूजा गुप्ता, एकता रमन, वार्ड 8 की पार्षद ममता चौधरी, कविंदर फागना, एन सी आर इंफोटाइनमेंट से प्रताप चौधरी, सुरेंद्र बबली, योग गुरु डॉक्टर रामजीत योगाचार्य, ऋतु अरोरा ड्रीम इंडिया से, सुनैना रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स से, रोबिन हुड आर्मी के सदस्य, कंचन लखानी ओलंपिक पैरा एथलीट ने शामिल होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मिशन जागृति परिवार की महिला अध्यक्ष सुनीता रानी और उपाध्यक्ष लता सिंगला ने बाकी सभी महिला साथियों मोनिका, शुभांगी, मोहिनी सुष्मिता भौमिक, दीपा सहदेव, रेनू शर्मा, अरुणा चौधरी, भावना चौधरी, दामिनी कश्यप, सुनीता शर्मा, रूपा सोमसुन्दरन, प्रभा सोलंकी के साथ मिलकर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया !

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीमा त्रिखा ने कहा कि नारी के ही कारण जगत मे सब कल्याण हो। अर्थ सेवियर फाउंडेशन के फाउंडर रवि कालरा ने कहा की मिशन जागृति संस्था शुरू ही बहुत बडिय़ा काम कर रही है और अब तो टीम बहुत बड़ी हो गई है। उन्होने मिशन जागृति को विश्वास दिलाया की हम सब आपके साथ है और संस्था की आर्ट और क्राफ्ट की बेटियों के द्वारा बनाई गई काला कृतियों को सराहा और कहा की जो भी कलाकृति आज की परदर्शनी मे बिकने से रह जाएगी उन सभी को इन बच्चियों का हौसला बड़ाने के लिए अर्थ सेवियर फाउंडेशन खरीद लेगी जिसका सभी ने उनका शुक्रिया किया! संस्था के मुख्य संरक्षक सुभाष श्योरान ने कहा कि जीवन मे संतुलन होना बहुत जरूरी है संतुलन से ही जीवन सुखो से भरा होगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश नागर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रवेश मलिक, जिलाध्यक्ष विवेक गौतम, अध्यक्ष विपिन शर्मा, उपा -अध्यक्ष राजेश भूटिया, महेश आर्य, विकास कश्यप, विपिन भारद्वाज, गुरनाम सिंह, दिनेश राघव, दिनेश सिंह, अभिषेक, सिमरन, सभी ने महिलाओं का पूरा पूरा सहयोग किया।



