सृष्टि बचाओ संस्था ने डबुआ चौक पर बांटे मास्क

फरीदाबाद 25 अप्रैल। कोरोना जैसी महामारी के चलते, जनता की रक्षा के लिए सृष्टि बचाओ संस्था ने डबुआ चौक पर मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर संस्थापक संतोष शर्मा ने सभी से अपील की कि जब भी घर से निकलें मास्क का प्रयोग जरूर करें और स्वस्थ रहें।
अध्यक्ष भगवानदास भारद्वाज ने सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया और कहा कि कम से कम 1 मीटर का अंतर रखकर आप आपस में बात करें। बात करते समय भी मास्क का प्रयोग जरूर करें। महासचिव नीरज पांडे ने कोरोना महामारी पर जनता को समझाया एवं उनमें सकारात्मक सोच का संचार किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को मास्क का पयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके हराया जा सकता है। इससे घबराने की नहीं जागरूकता की जरूरत है। इस मास्क वितरण में योगेश, फूलचंद, रवि, करण शर्मा आदि उपस्थित थे।



