कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के दुःख सुख में हुए शामिल और कावड़ियों से पूछी समस्याएं

फरीदाबाद, 26 जुलाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा में लोगों के सुख दुख में शामिल हो कर शोक व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ बाजार में पूर्व पार्षद राजेंद्र अग्रवाल के घर पहुंच कर उनका हाल चाल जाना। पूर्व पार्षद राजेंद्र अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिव कावड़ संघ की ओर से जनता कॉलोनी में प्याली चौक के पास लगाए गए 16वें कावड़ शिविर में पहुंच कर कावड़ियों की समस्याओं की जानकारी ली।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने कावड़ लेकर आए भक्तजनों को बधाई भी दी। इस मौके पर जनता कॉलोनी के लोगों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत भी किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!