फोन हैक कर 73,000 रुपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फोन हैक कर 73,000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने प्रियांशु(22) वासी विकास नगर, देहरादून उत्तराखण्ड को देहरादून से 5 सितंबर को गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस फोन नंबर से शिकायतकर्ता के पास कॉल गई थी वह SIM आरोपी प्रियांशु की है। वह 10वीं पास व बेरोजगार है।

गौरतलब है कि 04 जुलाई 2026 को डबुआ कालोनी वासी एक व्यक्ति का फोन हैक कर लिया गया। इसके उपरांत उसके खाता से 73,000 कट गये। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!