विश्व ब्राह्मण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सुशांत मिश्रा से की मुलाकात

शिक्षा में समान अवसर और पेपर लीक पर जताई चिंता

नई दिल्ली। विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के एक प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम समन्वयक सुशांत मिश्रा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रविकांत शर्मा ने पटका पहनाकर सुशांत मिश्रा का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान रविकांत शर्मा ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता और आरक्षण का लाभ देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की बात करते थे।

यूजीसी से जुड़े विषयों पर चिंता जताते हुए शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलने से देश में एकता, समानता और अखंडता मजबूत होगी। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने तथा नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष, धर्मेंद्र मिश्रा और अनिल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!