100 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीकाकरण होने पर केक काटकर खुशी का इजहार किया गया

फरीदाबाद, 21 अक्टूबर। भारत ने 100 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीकाकरण कर मील का पत्थर हासिल किया है। इस उपलब्धि पर बडखल विधायक सीमा त्रिखा, बडखल मंडल उपाध्यक्ष शालिनी मंगला और डॉ. गीता की टीम (मेवला महाराजपुर) के सहयोग से सेक्टर-21 सी कम्युनिस्ट सेंटर में निशुल्क करोना टीकाकरण का महा उत्सव मेगा कैंप आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर तथा डॉक्टर गीता, आशा वर्कर्स और सभी वॉलिंटियर्स को हार और शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने टीकाकरण करवाया।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व सभी देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद दिया, जो कोरोना उन्मूलन के लिए जी-जान से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज एक उत्साह है और दायित्व बोध भी है कि हमें मिलकर कोरोना को हराना है।

इस अवसर पर बडकल मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे, मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना, जिला सचिव हरेंद्र भड़ाना, प्रवीण चौधरी, कर्मवीर बैंसला, कन्हैया गर्ग, चमन गर्ग, मूलचंद शर्मा, सुशील सेतिया, कपिल शर्मा, प्रेम दीवान, संदीप नागपाल, मंटू शर्मा, सुदीप मंगला, अनन्या मंगला, विकास जोशी, किरण शर्मा, डीसी निरवान, पंकज सियाल, शशांक शेखर, अशोक शर्मा तथा पराशर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



