18वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में एक 20 मंजिला बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है! ये हादसा मुंबई के ताड़देव इलाके में हुआ है! कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर आग लगी है! ये आग लेवल 3 की है! हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है! वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं! सुबह करीब 7 बजे बिल्डिंग में आग लगी थी!
हादसे में हो गई 7 लोगों की मौत : बता दें कि हादसे के बाद मुंबई के नायर हॉस्पिटल में 7 लोगों को भर्ती करवाया गया था जिनमें से 5 की मौत हो गई है! वहीं कस्तूरबा हॉस्पिटल में 2 घायल भर्ती थे जिनमें से 1 की मौत हो गई है! वहीं भाटिया हॉस्पिटल में 14 लोगों को एडमिट किया गया था जिनमें से 1 की मौत हो चुकी है!
फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपेरशन : बता दें कि आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया! इस समय मौके पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौजूद हैं! बिल्डिंग में फंसे ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है!



