जुन्हैडा गांव में फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गांव जुन्हेड़ा में जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तिगांव में मनीष वासी जुन्हैडा ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसका भाई श्रीकांत तीन साल पहले गौरव वासी गांव अटाली के जिम में जाते थे। उस समय प्रदीप नाम के लडके का झगडा गौरव से हो गया था। जिसके बाद प्रदीप उनका दोस्त बन गया। 3 अगस्त को शिकायतकर्ता का जन्मदिन था और वह अपने भाई श्रीकांत, दोस्त प्रदीप व अन्य साथियों के साथ अटाली गांव के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर अटाली गांव के कुछ लड़के आ गये और 3 वर्ष पूर्व गौरव के साथ में झगड़े के मामले में गाली गलौज कर प्रदीप के साथ झगडा करने लगे। जिस पर शिकायतकर्ता अपने साथियों सहित वहां से निकल कर अपने गांव चले गए। कुछ समय बाद गौरव का उसके पास फोन आया और धमकी देने लगा। फिर गौरव अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के गांव जुन्हैडा में आये और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिस पर थाना तिगांव में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सैंट्रल को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिसपर अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने अंकित उर्फ लंबू (25)पुत्र महेंद्र सिंह व दिनेश उर्फ दिन्नू (34)पुत्र महेश निवासी गांव अटाली थाना छायंसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे अपनी गाड़ी में अन्य आरोपितों के बैठाकर गांव जुन्हेड़ा में गए थे और वहां पर लड़ाई झगड़ा किया था ! आरोपियों को कल माननीय आदत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा‌।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!