पंचशील कॉलोनी में तलवार से हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

24 अप्रैल की रात की घटना, पुलिस चौकी नवीन नगर की कार्रवाई

फरीदाबाद – पंचशील कॉलोनी में तलवार से हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुनील उर्फ घनश्याम और रामनिवास उर्फ लक्की, निवासी पंचशील कॉलोनी पार्ट-1, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमन कुमार, निवासी पंचशील कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि 24 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी मां के साथ बदरपुर से घर लौट रहा था। जब वह अपने घर के सामने पहुंचे तो घनश्याम, लक्की और पप्पू ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लक्की ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित सगे भाई हैं और शिकायतकर्ता के पड़ोसी हैं। इनके बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने शिकायतकर्ता पर हमला किया था। लक्की ने तलवार से वार किया, जबकि अन्य ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला किया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तलवार को बरामद कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!