faridabad crime गोकशी के मामलें में 2 और आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की कार्रवाई, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितम्बर को क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम को अगस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा गांव बिजोपुर के खेतो में गोकसी की जा रही है। जिस पर तुरंत कार्रवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौका से आरोपी साजिद वासी जखोपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया था व अन्य तीन पुलिस को देख वहां से भाग गये थे। जिनके खिलाफ थाना सैक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। साजिद बताया था कि वह साबिर, मुस्तकीम व आसिफ के साथ मिलकर गांव बिजोपुर के खेतो में गोकसी कर रहे थे।

उन्हेंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने साबिर व मुस्तकिम वासी गांव जखोपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने मामले में आगे कार्रवाही करते हुए साबिर व मुस्तकिम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई हैं तथा मीट बेचने का काम करते हैं। मौका से 150 किलोग्राम गाय का मांस व गौकसी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गये थे।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपी साजिद व आसिफ को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!