जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

फरीदाबाद : जैन समाज सेक्टर-16 द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक नरेंद्र गुप्ता द्वारा झंडारोहण कर की गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर होती हुई वापस मंदिर पहुंची। तत्पश्चात श्री जी का अभिषेक किया गया एवं भंडारे का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में पार्षद छत्रपाल नरेंद्र जैन मीडिया प्रभारी भाजपा, जैन मंदिर सेक्टर 16 प्रधान पी सी जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, सुशील कुमार जैन, एम के जैन विशेष तौर पर उपस्थित थे।



