अवैध शराब तस्करी व सट्टा खाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

24 अध्धे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी व 2,130 रुपये जुआ राशि बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जुआ व सट्टेबाजी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को तथा थाना कोतवाली की टीम ने सट्टा खाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पवन कुमार निवासी गांव सारंगपुर, जिला हरदोई, हाल सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़, मलेरना रोड से होते हुए सुभाष कॉलोनी की तरफ शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी पवन कुमार को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 24 अध्धे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

वहीं, थाना कोतवाली की टीम ने गश्त के दौरान बाटा पुल के नीचे सट्टा खाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी के कब्जे से मौके पर 2,130 रुपये जुआ राशि बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!