डीएवी स्कूल सैक्टर-37 में जनकल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता

विभिन्न ग्रुप में मिशिका, कनिष्का तोमर, धानवी शर्मा, संस्कृति झा, लक्ष्य झा और सौम्या कुमारी तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में सौम्या श्रीदास और श्रीजा मिश्रा प्रथम।

Faridabad : जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता की निरंतरता में आज रावल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता, रविन्द्र कुमार मनचंदा, लक्ष्मण शर्मा एवं जे पी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 46 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। यह बहुत ही उल्लेखनीय है कि एस सी गुप्ता जी पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं।

इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से प्रारंभ और फिर डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 28, मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, डी पी एस, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, रावल पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़, रावल इंटरनेशनल आदि स्कूल्स में किया गया था उसी कड़ी में अब डी ए वी स्कूल सैक्टर 37 फरीदाबाद जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में उन्तालीस विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में सात विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की है।

रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरित मानस चौपाई गायन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सुंदर भाव भंगिमा एवं गायन द्वारा सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में भी सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुति दी। श्रीरामचरितमानंद चौपाई गायन में विभिन्न ग्रुप में मिशिका, कनिष्का तोमर, धानवी शर्मा, संस्कृति झा, लक्ष्य झा और सौम्या कुमारी तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में सौम्या श्रीदास और श्रीजा मिश्रा को क्रमशः ग्रुप द्वितीय एवं ग्रुप तृतीय में प्रथम घोषित किया गया। इस आयोजन में डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल, कॉर्डिनेटर एवं अन्य अध्यापिकाओं का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। उन के नेतृत्व में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्तम प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जोनल विजेताओं को जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने, समझने तथा गायन में अत्यधिक रुचि ले रही है, यही संस्था का मूल उद्देश्य है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य भगवत प्राप्ति है तथा भागवत प्राप्ति के लिए सत्संग एवं प्रभु के भक्त चरित्रों का श्रवण, कीर्तन और गायन सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। श्री एस सी गुप्ता लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे। जनकल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता एवं उन की समस्त टीम ने विद्यालय का एवं सभी अध्यापकों और संगीतज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के अध्यापक विद्यार्थियों की बहुत अच्छे से तैयारी करवाते हैं। जनकल्याण संस्था ने विद्यालय परिवार, स्टाफ, अध्यापकों, छात्र, छात्राओं एवं सभी का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की तथा विद्यालय के उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!