3 बहनों पर एसिड अटैक मामले में FIR दर्ज !

गोंडा,13 अक्टूबर ! यूपी के गोंडा में तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने की खौफनाक वारदात सामने आई ! वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब तीनों बहनें देर रात घर में सो रही थीं ! तीनों लड़कियां नाबालिग हैं ! उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ! पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही आईपीसी की धारा 326ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है ! आरोपियों की तलाश की जा रही है !
यह वारदात गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र की है ! जहां पसका परसपुर में रहने वाले दलित परिवार की बेटियों पर यह एसिड अटैक किया गया ! गोंडा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन लड़कियों पर केमिकल से अटैक किया गया है ! केमिकल की जांच की जा रही है ! फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ! पुलिस के मुताबिक तीनों बहनों पर एसिड जैसा कुछ फेंका गया है ! दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है ! हालांकि, एसिड फेंकने का कारण अभी तक नहीं चल पाया है !
पीड़ित लड़कियों की मां ने बताया कि उन्हें इस घटना का पता ही नहीं चला ! घटना की जानकारी होने पर उनकी बेटी नीचे दौड़कर आई, तब पता चला ! उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया लेकिन इंसाफ की मांग की है !



