चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद, 4 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना ओल्ड फरीदाबाद के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शाहनवाज वासी गावं अंदरौला जिला पलवल को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सिकरोना ने थाना सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में हाकम वासी गांव लहरवाडी जिला नुहूँ को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की।

DLF ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में दीपक वासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं थाना पल्ला में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने मुकेश वासी हनुमान नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 4 मामलों का खुलासा करते हुए 4 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!