50 गणपति भक्त जनों ने अपना बी. पी., शुगर, रक्त जाँच एवं आंख की जाँच करवाई

फरीदाबाद, 02 सितंबर। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में 30 अगस्त से 04 सितम्बर तक बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है! मंडल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया! जाँच शिविर में 52 लोगो का शुगर, बी पी, रक्त जाँच एवं आँखों की जाँच की गई! जाँच शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ एवं शुरू होते ही लोगो ने एक कतार में आकर अपना पंजीकरण कराया एवं आगे अपनी जाँच के लिए डॉक्टर से मिले और अपनी सेहत की जाँच करवाई! पंजीकरण प्रियंका एवं जोगिता द्वारा किया गया! रक्त जाँच एवं बी पी जाँच राजवीर सिंह बघेला एवं चंदन कुमार द्वारा की गई! सामान्य जाँच डॉ. अभिषेक द्वारा की गई! रक्त जाँच अवनीश त्रिपाठी, मनोज कुमार एवं शिव चौधरी द्वारा की गए! आँखों की जाँच डॉ. अमित कौशिक द्वारा की गई!

बी पी एवं शुगर जाँच रहे राजवीर सिंह बघेला एवं चंदन कुमार ने बताया की उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगो को यह कहा की वह चिकनाई भरे पधार्थ कम खाए एवं सुबह योग और कसरत करे! जिससे उन्हें एक स्वस्थ शरीर मिलेगा जो रोग मुक्त रहेगा!

डॉ अभिषेक ने बताया की उन्होंने अपने लोगो से कहा की वह सभी बाहर खाना बहुत कम कर दे जिससे उनका शारीर दूषित होता है एवं बिमारीयों का घर बन जाता है! उन्होंने यह भी कहा की सभी फिजिकल एक्टिविटी में ज्यादा से ज्यादा भाग ले एवं दोस्तों के साथ ज्यादा समय बाहर के खेलो में दे!

आंख जाँच करता डॉ. अमित कौशिक ने बताया की आज कल यंग जनरेशन फ़ोन में बहुत समय व्यतीत करती है जिससे उन्हें आगे आने वाले समय में आंख की कमजोरी से झुझना पड़ सकता है! उन्होंने कहा की बच्चो को ऑनलाइन क्लास में ब्रेक लेकर पढाइ करनी चाहिए जिससे आँखों पर कम प्रभाव पड़े! उन्होंने वहा मोजूद सभी बच्चो को हरी सब्जी खाने को भी कहा!

कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल पटका पहनाकर समान्नित किया एवं उन्हें तुलसी का पोधा भी भेंट किया!

कार्यक्रम में मंडल के राजेन्द्र पांचाल, विनय रोहिल्ला, तेजस, ओजस, तनवी, सुरेखा, किरण, भावना, सुधाकर पांचाल, लक्ष्मण पांचाल, आशु, गायत्री, रेनू एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!