90 लीटर कच्ची शराब व 50 पव्वे देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी नवीन नगर की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मुखत्यार सिंह वासी गांव इस्माईलपुर के घर पर कच्ची शराब रखी हुई है। जिस पर कार्रवाई करते हुये थाना पल्ला की टीम ने मुखत्यार के घर से 2-2 लीटर की 15 बोतले, 20-20 लीटर के 3 कैन कच्ची शराब तथा 50 पव्वे देशी शराब मार्का संतरा बरामद की तथा मुखत्यार सिंह को काबू कर उसके विरुद्ध थाना पल्ला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब को यमुनापार से लेकर आता था और शादी के सीजन में अच्छे दामों पर बेच देता था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!