भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने SYL के हक़ में उपवास रखा

फरीदाबाद : किसान और किसानी के सरक्षण हेतु ‘हरियाणा के हक़ का पानी दिलाने SYL के हक़ में 1 दिन के उपवास पर बैठे जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व मे आयोजित किसान भाइयों के कार्यक्रम में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व मे हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोल्डी अरोड़ा,हरबीर चपराना, सचिन ठाकुर,पूर्व प्रधान ,मेहर सिंह चपराना, करण सिंगला ,राहुल, रंजीत भारती, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, हनी चपराना व मनीष यादव ने भी पंकज सिंगला जी के साथ उपवास रखा ! भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फ़रीदाबाद ज़िला मुख्यालय पर पंजाब सरकार द्वारा अनाधिकृत तौर पर SYL का हरियाणा के हिस्से का पानी को रोकने के विरोध में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तके उपवास रखा!
इस उपवास में पार्टी के सैंकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ताओँ ने भाग लिया ! हरियाणा राज्य बनने के बाद हरियाणा को इसके हिस्से का पानी मिलना था लेकिन पंजाब ने नहीं दिया ! 24 मार्च 1976 केंद्र की तरफ से हरियाणा को 3.5 एमएएफ पानी देने की अधिसूचना हुई ! 8 अप्रैल 1982 इंदिरा गांधी ने पटियाला के कपूरी गांव के पास नहर खुदाई का उद्घाटन किया ! 24 जुलाई 1985 को हरियाणा का पंजाब सरकार से समझौता हुआ। पंजाब ने नहर बनाने की सहमति दी, लेकिन हरियाणा को उसके हिस्से का पानी ना मिलने के कारण और समझौता सिरे नहीं चढ़ने पर हरियाणा ने 1996 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की ! 15 जनवरी 2002 सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को एक वर्ष में एसवाईएल बनाने का निर्देश दिया ! 2004 पंजाब ने पंजाब टर्मिनेशन आफ एग्रीमेंट एक्ट-2004 बनाकर तमाम जल समझौते रद्द कर दिए ! 20 अक्टूबर 2015 हरियाणा की मनोहर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति के रेफरेंस पर सुनवाई के लिए संविधान पीठ गठित करने का अनुरोध किया।



